महेन्दरगढ़ : ED Raid परवर्तन निदेशालय ने बीते गुरुवार को महेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक राव दान सिंह के 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। 2 दिन तक लगातार चली रेड में एजेंसी ने 32 से अधिक बेनामी संपत्तियों का पता लगाया है। इन सभी ठिकानों से एक करोड 42 लाख जब्त किए हैं। 16 से अधिक ठिकानों पर हुए इस रेड में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जिसमें बैंक लॉकर से संबंधित दस्तावेज भी टीम अपने साथ ले गई है। एजेंसी ने विधायक और उनके बेटे अक्षत सिंह व परिवार से जुड़ी कंपनी एलाइड लिमिटेड के अन्य लोगों पर भी कार्यवाही शुरू कर दी है।
भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज
2022 में सीबीआई ने विधायक और उसके पुत्र वह परिवार द्वारा चलाई कंपनी के खिलाफ हेर फेर , भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन जांच में जब पाया गया की जो लोन इन्होंने बैंक से लिया था और उसे पैसे से कई अन्य संपत्ति खरीदी गई। यहां ईडी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले में छानबीन शुरू कर दी और पाया कि यह साफ-साफ गबन का मामला है, प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत कार्यवाही शुरू कर दी।
विधायक और परिवार पर आरोप है, इन्होंने केनरा बैंक से 1392 करोड रुपए का लोन लिया और उसे वापस नहीं लौटाया। इससे बैंक को नुकसान पहुंचा है।
बीते शनिवार एजेंसी ने खुद प्रेस रिलीज कर इस बात की जानकारी साझा की है।
पैसे को डाइवर्ट किया
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट में आधिकारिक रूप से जानकारी साझा करते हुए बताया की आरोपियों ने बैंक को नुकसान पहुंचाया व पैसे को डाइवर्ट करके उससे संपत्ति अर्जित की। भ्रष्टाचार की संपति से अर्जित प्लॉट, फ्लैट्स, आपत्ति-योग्य दस्तावेजों की पहचान कर ली गई है। और इन सभी को चीज यानी अटैच करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एजेंसी ने बताया जांच जारी है। और जल्द से जल्द आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
बता दे 2019 में इस लोकसभा क्षेत्र से श्रुति चौधरी कांग्रेस की उम्मीदवार थी और बीजेपी के सांसद धर्मवीर से चुनाव में कई लाख वोट से हार गई थी।
2024 में हुए लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस ने दान सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था और बीजेपी सांसद धर्मवीर मात्र 40,000 वोट से जीते। दान सिंह के चुनाव लड़ने से कांग्रेस का वोट परसेंटेज बढ़ा है। कांग्रेस समर्थक इसे राजनीतिक दुर्भावना से जोड़ रहे हैं, उनका आरोप है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नुकसान करने के उद्देश्य से यह रेड चल रही है।
बता दे विधायक हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के काफी करीबियों में से एक है। राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा का कार्यभार हरियाणा की तरफ से भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायक को सौंपा था।
Related
Discover more from हर News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.